Healthonic Healthcare - Aarogyam Sukhsampada
Aarogyam Sukhsampada - Health is the divine wealth.

अपनी पृथ्वी पर ७१% पानी है, इसी तरह मानव के शरीर में भी ६०-६५% पानी है। अपने दिमाग, ह्रदय, फेफडों जैसे महत्वपूर्ण अंगों में लगभग ७५% से अधिक पानी होता है। मानवी खून में लगभग ८०% पानी होता है।

मानवी शरीर की प्रत्येक कोशिका और कोशिकाओं के समूह में पानी होने के कारण अगर उनको पानी का अभाव महसूस हो जाए तो बहुत ही कम समय में उनका कार्य बंद हो सकता है। इसी लिए पानी को 'जीवन' कहते है।

आदर्श स्वास्थ्य पाने के लिए और इसे बरकरार रखने के लिए हररोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अनिवार्य ही है। इसलिए हम हररोज पर्याप्त पानी के लिए जान-बूझकर कोशिश करेंगे, ताकि हम स्वस्थ / सुदृढ रहें।